ग़ाज़ियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी एवं जेपीएस पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार त्यागी को भाजपा ग़ाज़ियाबाद महानगर कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संतुति के पश्चात महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने ये घोषणा की। मयंक गोयल ने कहा कि विनोद कुमार त्यागी के लंबे अनुभव का लाभ अब पार्टी को मिलेगा।
इंदिरापुरम निवासी विनोद कुमार त्यागी ने पंकज चौधरी एवं मयंक गोयल को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं पूर्ण निष्ठा एवं लगन से अपने दायित्व का पालन करूंगा।



Post A Comment: