नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक थाना लगता है न्यू अशोक नगर। वहां पर तैनात हेड कांस्टेबल आदेश ताल्यांन को एक बच्चा, उम्र लगभग 14 वर्ष मिला जो अपना नाम राजू पिता का नाम रवि निवासी गांव पटरा पुलिस स्टेशन मड़िहान जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश बता रहा था। आदेश तल्यान ने अपने संबंधित थाना क्षेत्र एवं दिल्ली के लगभग सभी थानों में पोस्ट डाली और पुलिस सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक जैन के ग्रुप में भी सारी जानकारी डाली। उनसे पर्सनल बात भी करी। पुलिस सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियांक जैन ने तुरंत जितने भी उत्तर प्रदेश के पुलिस के ग्रुप हैं वहां पर पोस्ट शेयर करी। 

कुछ समय बाद पता लगा कि बच्चा अपने रिश्तेदार के यहां पर आया था। जिसके लिए अपने स्तर पर आदेश तल्यान और प्रियांक जैन ने पूरी कोशिश करी और वहां के प्रधान से बात करी। 

इसके बाद पता लगा यह बच्चा दिल्ली में अपने किसी रिश्तेदारी में आया था। वहां का पता मिल गया और उसके परिवार वालों को सूचित किया गया और बच्चा सकुशल परिवार को सौंप दिया गया। 

परिजनों ने दिल्ली पुलिस एवं आदेश तल्यान और पुलिस सेवा संघटन का हार्दिक धन्यवाद किया है। 

प्रियांक जैन ने कहा कि आपका एक कदम एक छोटी सी पहल एक बच्चे को अपने परिवार से मिलवा सकती है। यदि आपको कोई बच्चा कहीं पर मिल जाए तो तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: