ग़ाज़ियाबाद। सोमवार 24 अगस्त 2026 को आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद के आदेशानुसार कमिश्नरेट गाजियाबाद में Operation Decoy संचालित किया जा रहा है। 

पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध के निर्देशन में एंटी-रोमियो स्क्वाड व मिशन शक्ति केन्द्र की टीमें सक्रिय हैं। महिला सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल, कॉलेज, मार्केट एरिया, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं स्थानीय बाजारों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। 

संवेदनशील स्थानों पर सादे वस्त्रों एवं वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संदिग्ध एवं अवांछित गतिविधियों में संलिप्त युवकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। शरारती तत्वों को थाने लाकर चेतावनी देने के साथ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

स्कूल-कॉलेज की छुट्टी के समय सादे वस्त्रों में तैनात महिला पुलिसकर्मी विशेष सतर्कता बरतेंगी। छेड़खानी अथवा ईव-टीज़िंग की किसी भी घटना पर एंटी-रोमियो एवं मिशन शक्ति की टीमें तत्काल कार्रवाई करेंगी। आवश्यकता पड़ने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

कमिश्नरेट गाजियाबाद के सभी जोन में Operation Decoy प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: