ग़ाज़ियाबाद। बुधवार 8 अप्रैल को ग़ाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशानुसार थाना नंदग्राम पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऐके चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ को समाज में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण, सुरक्षा जांच एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान थाना नंदग्राम की पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दबाव में न आएं।

विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियानों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता का स्तर और अधिक सुदृढ़ हो सके।



Share To:

Post A Comment: