ब्यूरो चीफ मनोज कुमार:

दिल्ली। पुलिस थाना साइबर एनईडी ज्योति नगर की पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता मोहन पुत्र सरवन शाह निवासी न्यू सीलमपुर दिल्ली की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अतुल सिंह उम्र 34 वर्ष पुत्र इंद्रपती सिंह निवासी सिध्दी विनायक अपार्टमेंट ईस्ट विरार मुंबई महाराष्ट्र, दूसरा अनुज काशीनाथ सालवी उम्र 41 वर्ष पुत्र काशीनाथ सालवी निवासी महादा बिल्डिंग नाला सोपारा विरार वेस्ट मुंबई। उनके पास से 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। 

शिकायतकर्ता मोहन पुत्र सरवन शाह ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि बीएसईएस इलेक्ट्रिसिटी ऑफिस का कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल फोन पर बिजली के बिल पर नाम अपडेट करने के लिए उसे एक एपीके फाइल भेजी थी। फाइल डाउनलोड करने के लिए बोला और संबंधित जानकारी भी अपडेट करने की बात कही। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एपीके फाइल डाउनलोड की। फाइल डाउनलोड करने के कुछ ही समय बाद शिकायतकर्ता के मोबाइल से 6,02,475 रुपए बिना इजाजत के अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस स्टेशन नॉर्थ ईस्ट डिस्टिक दिल्ली में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर राहुल कुमार एसएचओ साइबर एनईडी की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में एसआई नंदन सिंह, एचसी अमित, एचसी रोहन, सीटी दीपक, सीटी सौरव ने सर्विलांस से महत्वपूर्ण सुराग इकट्ठा किया। सुरागो के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को ट्रेस करके मुंबई महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर बहुत बड़ी सफलता हासिल की। 

आरोपियों से लगातार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस द्वारा जांच में पता चला कि वह नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में दर्ज दो मामलों सहित 10 और धोखाधड़ी के मामलों में शामिल पाए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले में जांच जारी है।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: