इस वर्ल्ड हेल्थ डे पर एक सर्जन के तौर पर मुझे हर दिन याद दिलाया जाता है,

कि हेल्थ सिर्फ इलाज के बारे में नहीं है यह बचाव जागरूकता और समय पर एक्शन लेने के बारे में है,

हर सफल सर्जरी के पीछे हिम्मत भरोसे और टीमवर्क की कहानी होती है,

लेकिन सबसे अच्छा नतीजा तब होता है जब बीमारी को ऑपरेशन टेबल तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया जाए,

अपने शरीर का ध्यान रखें शुरुआती चेतावनी के संकेत पर ध्यान दें, रेगुलर चेकअप को प्राथमिकता दें

आज उठाए गए छोटे कदम कल होने वाली बड़ी दिक्कतों को रोक सकते हैं,

हेल्थ आपकी सबसे कीमती संपत्ति है इसे उतना ही गंभीरता से बचाए जितनी यह हकदार है,

स्वास्थ्य का संकल्प स्वास्थ्य दिवस के मौके पर, करना है खुद से एक प्रण विज्ञान की शक्ति को अपनाकर, 

सुरक्षित करेंगे हम हर क्षण, मिट्टी पौधे जीवन और जन, एक सूत्र में बंदा है सबका जीवन, जब साथ चलेगा शोध और ज्ञान, तभी होगा धरती पर कल्याण, साक्ष्य ही होंगे हमारे आधार, भ्रम और डर की तोड़े दीवार, स्वास्थ्य के लिए एकजुट होकर रचे खुशहाली का नया संसार, 

न केवल खुद का रखें ख्याल पर्यावरण का भी बदले हाल, विज्ञान के साथ खड़े होकर मिटाये रोगों का हर जाल आज शपथ ली साथ चलेंगे स्वस्थ धरा को प्रारंभ बनेंगे,

डॉ धर्मेंद्र सिंह तोमर 

एमबीबीएस एमएस 

जनरल, लेप्रोस्कॉपी, रोबोटिक सर्जन



Share To:

Post A Comment: