ब्यूरो चीफ मनोज कुमार: 

नई दिल्ली। मंगलवार को शाहदरा डिस्ट्रिक के गुरु तेग बहादुर अस्पताल के लाइब्रेरी हॉल में भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू गांव में हुआ था, वह वकील होने के साथ-साथ अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक भी थे। इतना ही नहीं भारत के संविधान के मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए भरसक प्रयास किया। साथ ही क्षमता स्वतंत्रता बंधुत्व और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी थी।  

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक वीर सिंह धिंगान, डॉ शेर सिंह सी डी एम ओ ईस्ट,  डॉ रितु सिंह,(सीनियर फ़ैकल्टी ,नर्सिंग कॉलेज), उषा कसौटिया, गीता धारिता( एएनएस )भी आमंत्रित रहे। जबकि वक्ता के रूप मे श्याम सुंदर मीणा नर्सिंग ऑफिसर , मौजूद रहे   जिन्होंने वहां उपस्थित जनसमूह को स्वास्थ्य से जुडी जानकारियां सांझा की और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। 

आम आदमी पार्टी से विधायक वीर सिंह धिंगान ने बताया कि जीवन मे स्वस्थ जीवन सबसे महत्वपूर्ण है और सामाजिक रूप से सभी को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पास कुल 32 डिग्रियां थी। वह सबसे शिक्षित भारतीयों में से एक थे। उन्होंने बीए ,एमए, एमएससी,पीएचडी, डीएससी, एलएलबी, और बैरिस्टर एट ला जैसी प्रमुख डिग्रियां हासिल की थीं। बाबा साहब ने नौ भाषाओं में महारत हासिल की। वह 64 विषयों के ज्ञाता थे। वह स्वतंत्र भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री बने। 

इंचार्ज डॉ रितु सिंह ने बताया बाबा साहब आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन सामाजिक कार्यो मे लगा दिया। उन्होंने पूरा प्रयास किया था कि सभी को अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य ओर समाज मे समानता मिले व विशेष रूप से सभी महिलाओं के सम्मान, शिक्षा व पैतृक संपत्ति में अधिकारों के लिए “हिंदू कोड बिल “को पारित करवाया। नर्सिंग ऑफिसर राकेश बड गुर्जर ने बताया स्वस्थ जीवन प्रत्येक नागरिक का अधिकार है ओर इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। 

नर्सिंग ऑफिसर श्यामसुंदर मीणा ने अपने वक्तव्य मे कहा कि पहले दबे-कुचले समाज के साथ काफी भेदभाव किया जाता था। उनको गांव के बाहर दक्षिणी भाग मे बसाया जाता था। कुपोषण की वजह से यह लोग बीमारियों का शिकार होते थे। दूषित पानी ओर भोजन भी इनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता था। उन्होंने छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया और समानता का संदेश दिया। बाबा साहब ने अश्पृश्यता का अंत करने के लिए महाड सत्याग्रह किया। इसमें अछूतों के लिए सार्वजनिक कुंए से पानी लेने के अधिकार और मंदिर प्रवेश के लिए उन्होंने आंदोलन किया। बाबा साहब आंबेडकर ने संघर्ष करके उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और इनको समाज मे समानता दिलाई। 

कार्यक्रम में आए सभी लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ पीयूष गर्ग ने नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में आए छोटे-छोटे बच्चों ने भी डांस प्रतियोगिता में भाग लिया। डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी नन्हे मुन्ने बच्चों को मोमेंटो देकर उनका उत्साह बढ़ाया। सभी बच्चों को उपहार स्वरूप पैन वितरित किए गए।          

नर्सिंग ऑफिसर श्याम सुंदर मीणा ने बताया, नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार को भी आमंत्रित करने के लिए उनके कार्य स्थल पर गए थे। नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बाबा साहब अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में आने से इनकार कर दिया, साथ ही श्याम सुंदर सहित अन्य नर्सिंग स्टाफ को खरी खोटी सुनाते हुए पीसीआर को भी कॉल किया। अस्पताल स्टाफ सूत्रों से जानकारी मिली की श्याम सुंदर मीणा को नर्सिंग एसोसिएशन से टर्मिनेट कर दिया गया है, जबकि नर्सिंग स्टाफ श्यामसुंदर मीणा का कहना है की वह सिर्फ संगठन में अन्य नर्सिंग स्टाफ को जोड़ने का काम कर रहे थे, अपनी नर्सिंग एसोसिएशन को बड़ा करने का काम कर रहे थे।


नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिना नर्सिंग एसोसिएशन मीटिंग में सदस्यता की बात रखते हुए श्याम सुंदर मीणा ने अन्य नर्सिंग स्टाफ को जोड़ने की कोशिश की, जो कि गलत थी। वही नर्सिंग स्टाफ श्यामसुंदर मीणा ने बताया की अस्पताल परिसर में बहुत से ऐसे नर्सिंग स्टाफ हैं जो काफी सालों से अस्पताल में अपनी सेवा दे रहे हैं लेकिन उनका नर्सिंग एसोसिएशन में किसी भी प्रकार का सत्यापन नहीं हुआ है। नर्सिंग एसोसिएशन में नए नर्सिंग स्टाफ को जोड़ने का उद्देश्य नर्सिंग एसोसिएशन को बढ़ाना है ना कि तोड़ना। नर्सिंग स्टाफ श्यामसुंदर मीणा को संगठन से निलंबित करने पर नर्सिंग स्टाफ में भारी रोष देखने को मिला।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: