ग़ाज़ियाबाद। इंदिरापुरम अभयखंड दो स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू निवासी रजनीश कुमार ने अपनी ही बिल्डिंग में रहने वाले आशीष कुमार राघव के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि आशीष कुमार राघव ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर विद्युत निगम से उनका कनेक्शन अपने नाम करा लिया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बाद हुई जांच में आरोप सही मिलने पर पुलिस ने 13 अप्रैल 2026 की रात मामला दर्ज कर लिया है।

रजनीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बिजली मीटर बिल्डिंग के द्वितीय तल पर लगा है। वर्ष 2023 में बिल्डिंग निवासी आशीष कुमार राघव ने उनका कनेक्शन अपने नाम करा लिया।

जब कुछ समय बाद उन्हें इसका पता चला, तब इसकी शिकायत विद्युत निगम से की। उन्होंने बताया कि आशीष कुमार राघव ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर शपथपत्र और अनापत्ति प्रमाण पत्र भी विभाग में जमा किए थे। जबकि उनकी तरफ से कोई एनओसी नहीं दी गई थी। निगम ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। जांच में फर्जीवाड़े के आरोप सही पाए गए।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि निगम से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। आरोपी आशीष कुमार राघव को नोटिस भेजकर बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Share To:

Post A Comment: