ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि:
ग़ाज़ियाबाद। बुधवार 15 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे क्लब हाउस, महक जीवन सोसाइटी में वर्धमान चौकी प्रभारी, पुलिस उपनिरीक्षक अरुण बालियान की अध्यक्षता में बिल्डर व एओए के बीच मेंटेनेंस को लेकर सुलह वार्ता कराई गई।
AOA (Apartment Owners Association) के पदाधिकारीगण विपिन तोमर, नितिन चौधरी, सुशील सक्सेना, विकास, अनीता, पिंकी वर्मा एवं राघव फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड (मेंटेनेंस कंपनी) के प्रतिनिधि, सोसाइटी के अन्य संबंधित सदस्य उपस्थित रहे।
सोसाइटी एवं राघव फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के बीच चल रहे मेंटेनेंस संबंधित विवाद पर चर्चा एवं समाधान निकालने हेतु स्थानीय चौकी प्रभारी अरुण बालियान द्वारा दोनों पक्षों की बात विस्तार से सुनी गई। AOA द्वारा मेंटेनेंस सेवाओं, पारदर्शिता एवं वित्तीय विवरण को लेकर अपनी चिंताएं प्रस्तुत की गईं। वहीं, राघव फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने अपना पक्ष रखा।
राघव फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड को निर्देशित किया गया कि वे अपनी आय एवं व्यय (Income & Expenditure) की ऑडिट रिपोर्ट दिनांक 22 अप्रैल 2026 तक AOA के समक्ष प्रस्तुत करें। राघव फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड को यह निर्देश दिया गया कि वे अपनी सभी मेंटेनेंस सेवाओं को निरंतर एवं सुचारू रूप से जारी रखें, जब तक कि AOA को औपचारिक हैंडओवर नहीं किया जाता।
कंपनी को निर्देशित किया गया कि AOA को मेंटेनेंस हैंडओवर की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करें। चौकी प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों को आपसी सहयोग एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने की सलाह दी गई, ताकि सोसाइटी के निवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।







Post A Comment: