ग़ाज़ियाबाद में पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाकर 4 पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित किया है। पूरा मामला शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि शालीमार हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के एक मकान में गरीब और भोली-भाली महिलाओं को बहला-फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर 4 महिलाओं को रेस्क्यू किया।

पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला संचालिका भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन शर्मा, शोयब शेख और आरती उर्फ शबनम के रूप में हुई है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

पूछताछ में सामने आया कि संचालिका आरती उर्फ शबनम लालच देकर महिलाओं को इस धंधे में लाती थी और ग्राहकों से मोटी रकम वसूलती थी। महिलाओं को सिर्फ गुजारा करने लायक पैसे दिए जाते थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: