ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। मंगलवार 14 अप्रैल को धवल जायसवाल पुलिस उपायुक्त नगर/मुख्यालय द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव एवं पुलिस बल के साथ शान्ति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत एनएच-9, सेक्टर 62 कट थाना क्षेत्र इंदिरापुरम का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान पुलिस उपायुक्त द्वारा वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारीगणों/कर्मचारीगणों को अलर्ट रहते हुए यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराने तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गये।
इस दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में पैदल गश्त भी की और आसपास के लोगों से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





Post A Comment: