ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। बुधवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए।
जिलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद द्वारा अधिकारियों को शासन की मंशा अनुरूप त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के आदेश दिये गए। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार “जनता दर्शन” / जनसुनवाई की सीधे सीएम ऑफिस उत्तर प्रदेश से लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिलाधिकारी ने जनमानस की सुविधा हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया हुआ है कि सभी कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे जन शिकायतें सुनेंगे और उनके साथ जूम पर लाइव रहेंगे।
इस दौरान जिलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद द्वारा कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया एवं जूम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें शिकायतों से अवगत कराते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए। जनता से अपील, शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारी से मिलें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ना होने पर जिलाधिकारी से मिलें।
जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने पूर्व में आए प्रार्थियों की झोली खुशियों से भर दी और कहा कि यदि आपको कोई पीड़ित, मजबूर, निराश्रित, बेसहाय व्यक्ति मिलें तो उसे प्रशासन के पास भेजें, हम उसकी सहायता अवश्य करेंगे। आज रामप्रसाद सिंह जिन्होने जिलाधिकारी को अपनी पत्नी के कैंसर, पथरी व दिल की बीमारी से पीड़ित होना बताया। जिनका यशोदा हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा था, पैसे की कमी/तंगी के चलते अब घर पर बीमारियों का दु:ख झेल रही है। जिलाधिकारी ने इन्हें 40,000 रूपये की सहायता रेड क्रास सोसाइटी से करने की स्वीकृति दी थी, जिसका चैक जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रदान किया गया।
वहीं दिव्यांगजन अनिल कुमार निवासी चन्द्रपुरी गाजियाबाद ने जिलाधिकारी से राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं व्यवसाय बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूटी दिलाने हेतु प्रार्थना की थी, जिलाधिकारी ने उन्हें सभी योजनाओं का लाभ दिलवाया और आज उन्हें हमदर्द नेशनल फाउडेंशन (इंडिया) दिल्ली के सौजन्य से एक स्कूल दिलवाई।
इसके साथ ही अंकुर शर्मा निवासी महिन्द्रा इन्कलेव शास्त्री नगर, गाजियाबाद 2020 में हाईटेंशन लाईन की चपेट में आने से गम्भीर घायल हो गया था, जिस कारण उसके उपचार के चलते उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था, जिलाधिकारी ने उनकी बड़ी बहन को एजुकेशन लोन व उनकी 10 व 12वीं की फीस जमा करवाते हुए उनकी शिक्षा सम्बंधित समस्या का निराकरण कराया और भविष्य में अन्य समस्या के निदान का भी आश्वासन दिया।
जनता दर्शन के दौरान जीडीए सचिव विवेक मिश्र, सिटी मजिस्टेट डॉ सन्तोष कुमार उपाध्याय, एडीएम ई ज्योति मौर्या, एडीएम एल/ए अवनीश सिंह सहित अन्य अधिकारीण उपस्थित रहे।






Post A Comment: