ब्यूरो चीफ मनोज कुमार: 

नई दिल्ली। 30 मार्च को जीटीबी अस्पताल के सामुदायिक भवन में राजस्थान स्थापना दिवस समारोह समिति और मरुधरा मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में 77वें राजस्थान स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान से पधारे अंतरराष्ट्रीय डांसर राजेंद्र राठौर, बुलबुल राजस्थानी, भरत बाड़मेर, प्रेम मंडा की टीम के द्वारा प्रस्तुति दी गई।

देश की राजधानी दिल्ली में राजस्थानी प्रोग्राम को देखकर राजस्थानी संस्कृति की यादें ताजा हो गई। सभी महिलाएं, पुरुष राजस्थानी परिवेश में नजर आए, और अपनी एकता का परिचय देते दिखाई दिए।

शाम 6 बजे से प्रोग्राम की शुरुआत हुई जो रात्रि 11 बजे तक राजस्थानी गीतों पर प्रोग्राम पेश किये गये। लोग डांसरों की टीम और अपने परिवार के साथ थिरकते नजर आए। बीच बीच में छोटे छोटे बच्चों ने बहुत ही बेहतरीन परफॉमेंस दी। जिसमें इशिका मीणा, दीपिका मीणा, कुहू (देवांशी), ईशा अग्रवाल और भी कई बच्चियों ने राजस्थानी गानों पर समां बांध दिया। 

वही नर्सिंग अधिकारी अनिल महावर ने अपने गाने से सभी साथियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। प्रोग्राम में अतिथि के तौर पर शाहदरा विधायक संजय गोयल, सीमापुरी विधायक वीर सिंह धींगान, पूर्व पार्षद रिंकू दीदी, सीमापुरी पार्षद वीर सिंह पंवार, नंद नगरी पार्षद रमेश बीसइया, शाहदरा डीसीपी आरपी मीणा, किरोड़ीमल कॉलेज के अध्यक्ष, दिल्ली यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष, ऑल दिल्ली टीचर एसोसिएशन के लाइजन ऑफिसर टीआर मीणा, पीआर मीणा (रिटायर्ड IAS), नर्सिंग अधीक्षक बक्सों जस्सी मैडम, सीपी यादव, डॉ अजीत जैन सहित काफी लोगों मौजूद रहे। 

हर तरफ कार्यक्रम में लोगो की खुशी देखते ही बन रही थी। हर कोई राजस्थानी धुन में मस्त था।भोजन की बात करे तो कार्यक्रम के लिए राजस्थान की प्रसिद्ध दाल,बाटी,चूरमा परोसा गया जो कि अपने आप में एक मिसाल है।जिसको बनाने के लिए स्पेशली राजस्थान से हलवाई बुलाए गए। कुल-मिलाकर एक दिन के लिए देश की राजधानी दिल्ली में स्थित जी टीवी अस्पताल कैंपस, राजस्थानी संस्कृति, खाना, परिवेश को देखकर पूरा माहौल राजस्थान जैसा दिखाई दिया। 

प्रोग्राम की एंकरिंग कर रहे अशोक चौधरी, किशन के साथ मीनाक्षी और दीपा ने बीच बीच में राजस्थानी संस्कृति के बारे में जानकारी देते हुए समां बांधे रखा। कार्यक्रम के आयोजक श्याम सुन्दर मीणा ने बताया कि वो पिछले 3 सालों से अपनी टीम के साथ राजस्थान स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम कर रहे हैं। इस बार सबसे ज्यादा संख्या में लोग पधारे हैं जिनको देखकर दिल गदगद हो रहा है। 

उन्होंने बताया कि राजस्थानी लोग एक दूसरे को देखकर खुश होते है। जहां सपरिवार कार्यक्रम में इतने लोग पहुंच पाए इससे ज्यादा खुशी की बात क्या होगी। भोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे खगेंद्र सैन, किशन लाल ने बताया कि हमारे अस्पताल और आसपास में राजस्थानियों के साथ साथ बाकी सभी लोगों को आमंत्रित किया गया जिसमें करीब 2700 लोगो को दाल,बाटी,चूरमा का भोजन कराया गया। 

आयोजक टीम में  ईश्वर यादव, महेंद्र वर्मा, महेंद्र जैन, इरशाद शेख, लोकेश शर्मा, राकेश बड़गुर्जर, राजेश मीणा, पवन मीणा, अशोक चौधरी, मुकेश मीणा, रमाकांत मीणा, रोहिताश्व मीणा, हरकेश, दीपक, जुगराम, सुमित, माया सैन, कविता आशिवाल, खगेंद्र सैन, किशन लाल माली, मनीष अग्रवाल, नारायण लाल परमार, कमलकांत शर्मा, श्रवण यादव, राकेश शर्मा, बुद्धिप्रकाश, सुमन सहित सभी लोगों ने प्रोग्राम को सफल बनाने में तन,मन,धन से सहयोग किया और पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से करने में मुख्य भूमिका निभाई।

श्याम सुन्दर मीणा ने बताया कि मैं अपनी पूरी आयोजक टीम को दिल से धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने दिन रात मेहनत करके प्रोग्राम को सफल बनाया।इनकी बदौलत ही हम देश की राजधानी में राजस्थानी संस्कृति को इतने बड़े स्तर पर दिखा पाए हैं।सभी से आशा रखते हैं ऐसे ही सभी साथियों का प्यार और आशीर्वाद के साथ सभी का भाईचारा बना रहे।



Share To:

Post A Comment: