ब्यूरो चीफ मनोज कुमार दिल्ली:
उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना गोकलपुरी क्षेत्र में स्थित गंगा विहार के पास चाकूबाजी की घटना को पुलिस टीम ने सुलझा लिया है। अपराध में शामिल दो सीसीएल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला 28 मार्च देर शाम का है जहां शिकायतकर्ता ने पुलिस टीम को बताया कि उसे एक दोस्त ने मिलने के लिए बुलाया था, इसलिए वह अपने दोस्त के साथ पाइपलाइन के पास बताई गई जगह पर पहुंचा। जहां उन्हें कार्तिक और दो अन्य लोग भी मौजूद मिले। बातचीत के दौरान एक छोटी सी बात पर झगड़ा हो गया जिसके बाद कार्तिक और उसके साथियों ने उन्हें चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस थाना गोकलपुरी में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह थाना अध्यक्ष गोकलपुरी के द्वारा गठित की गई एक टीम ने, कार्तिक उम्र 19 वर्ष पुत्र सूरज निवासी ज्वाला नगर शाहदरा को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल आरोपी के साथी दो बाल अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस द्वारा तीनों अपराधियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।




Post A Comment: