ब्यूरो चीफ मनोज कुमार:
नई दिल्ली। 30 मार्च को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेक्टर-4 रोहिणी दिल्ली में करवाया गया।
टीबी के लक्षण, उपचार ,दवा प्रतिरोध टीबी के बारे में संपूर्ण जानकारी बड़े ही मनोरंजक और सरल भाव से दी गई।
कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर युवराज सरीन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सभी कर्मचारी अधिकारी, जिला टीबी अधिकारी और जिला टीबी विभाग स्टाफ अधिकारियों की उपस्थिति रही।
नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दीप मान (निर्देशक), रोमन, अंशु, रायांश (दीप ग्रुप ) ने की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने आनंद के साथ जानकारी प्राप्त की और प्रशंसा की। सरकार द्वारा किये गये प्रयासो से टीबी को जरूर ख़त्म किया जायेगा ये संदेश लोगो तक पहुंचाया गया।





Post A Comment: