ब्यूरो चीफ मनोज कुमार:

दिल्ली। सीमापुरी थाना क्षेत्र मे पीडब्ल्यूडी का नाला साफ करते हुए नाले मे डुबने से एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गयी। हालांकि पुलिस ने 106(1) के तहत मामला दर्ज किया लेकिन अभी यह साफ नहीं किया गया है कि पुलिस ने किसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मौके पर दो सफाई कर्मचारी बिना किसी सेफ्टी के ही काम कर रहे थे।

मृतक राहुल (33) अपने परिवार सहित सुंदर नगरी मे रहता था। राहुल किसी ठेकेदार की देख रेख में काम करता था। ठेकेदार ने पीडव्लूडी के नाले की सफाई का काम लिया हुआ है। सोमवार को राहुल अपने एक साथी के साथ दिलशाद गार्डन के क्यू पॉकेट, डियर पार्क के पास पीडव्लूडी के नाले से गाद निकालने का काम कर रहा था। दोपहर करीब 2.20 पर अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नाले मे जा गिरा। जिसके बाद साथी ने मदद के लिए आवाज़ लगाई शोर मचाया। आवाज सुनकर वहीं पास मे खाना खा रहा मन्नू दौड़कर आया तब तक राहुल डूब चूका था। मन्नू ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

मन्नू ने बताया पुलिस मौके पर तो समय से पहुंच गयी थी पर बचाव कार्य शुरू नहीं किया। जब मौके पर बचाव दल पहुंचा तभी राहुल की खोज शुरू की गयी। मन्नू ने बताया अगर समय रहते पुलिस द्वारा प्रयास किया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। एक घंटे से ज्यादा चले रेस्क्यू के बाद राहुल का शव खोजा जा सका। शव को पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित जीटीबी की मोर्चरी मे रखवा दिया गया है।

गौरतलब है सिर्फ एक सड़क दो विधान सभाओ की सीमा के रूप मे मौजूद थी। जहां राहुल गिरा था वह इलाका सीमापुरी विधानसभा का क्षेत्र है। जबकि वहां से 15 कदम दूर जहां शव मिला वह इलाका शाहदरा विधानसभा मे लगता है। 

इस मामले मे दिलचस्प बात यह है कि अगर पीडव्लूडी मे कोई ठेकेदार वर्क ऑर्डर लेता है तो उसका पूरा पता और नाम पीडव्लूडी के पास होता है। उसके बावजूद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिससे साफ जान पड़ता है कि कहीं न कही दोषी का बचाव किया जा रहा है।



Share To:

Post A Comment: