पुनीत माथुर। धुरंधर 2 (Dhurandhar: The Revenge) का ट्रेलर आज सुबह ग्यारह बजे सभी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ कर दिया गया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
धुरंधर 2 (Dhurandhar: The Revenge) हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज़ की जाएगी।
इस बार फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और इमरान हाशमी जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
आज रिलीज़ हुए ट्रेलर में रणवीर सिंह के किरदार 'हमजा अली मजारी' के अतीत और उसके एक R&AW एजेंट बनने के सफ़र की झलक दिखाई गई है।
फ़िल्म की टैग लाइन है कि ”अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल (भविष्य) भारत तय करेगा।
आइए देखें फिल्म का ट्रेलर...
यदि ये न्यूज़ आपको पसंद आई हो तो प्लीज़ इसको शेयर करें 🙏🏻


Post A Comment: