ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। शनिवार 7 मार्च को उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर द्वारा थाना विजयनगर क्षेत्र में पुलिस टीम एवं परम सेवा संस्थान के साथ मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक किया गया। 

इस कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें हेल्पलाइन नंबर, कानूनी प्रावधानों तथा पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से अवगत कराया गया। 

सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पाण्डेय ने बताया कि इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सामाजिक व कानूनी रूप से सशक्त बनाना है।



Share To:

Post A Comment: