ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट ग़ाज़ियाबाद द्वारा बुधवार 18 फरवरी को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाए रखने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एवं आगामी त्यौहार रमजान एवं होली पर्व के दृष्टिगत सम्पूर्ण गाजियाबाद में कानून-व्यवस्था एवं शान्ति बनाए रखने के उद्देश्य से अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, समस्त पुलिस उपायुक्त, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त एवं समस्त सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे।

समीक्षा गोष्ठी के मुख्य बिंदु :

सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर: पुलिस आयुक्त ग़ाज़ियाबाद ने निर्देश दिए कि   त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान: भीड़-भाड़ वाले स्थान, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अपराध नियंत्रण रणनीति की समीक्षा: घटित घटनाओं का विश्लेषण कर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

गश्त एवं निगरानी व्यवस्था: कमिश्नरेट में रात्रिकालीन गश्त को और सुदृढ़ बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर बल दिया गया।

तकनीकी संसाधनों का उपयोग: सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन निगरानी एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपराध पर अंकुश लगाने की योजनाओं पर चर्चा की गई।

कानून-व्यवस्था की प्राथमिकता: महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और संगठित अपराधों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का आह्वान: पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।

पुलिस आयुक्त द्वारा अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” की समीक्षा की गई। इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए समाज में भयमुक्त वातावरण स्थापित करना है।



Share To:

Post A Comment: