ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। बुधवार 18 फरवरी को स्वॉट टीम/सर्विलांस टीम ट्रांसहिण्डन जोन व थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वाँछित 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त तरुण कपूर पुत्र बलदेव कपूर निवासी फ्लैट नं0 बी 1202 प्लेटेनियम 321 राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद, उम्र करीब 35 वर्ष को कनावनी कट के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त तरुण कपूर उपरोक्त के विरुद्ध धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त तरुण कपूर से पूछताछ करने पर जानकारी मिली है कि अभियुक्त तरुण कपूर का थाना इन्दिरापुरम क्षेत्र में एक संगठित गिरोह है। जिसका गैंग लीडर तरुण कपूर स्वयं है।
अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर गैंग बनाकर अपने भौतिक व आर्थिक धन अर्जित करने के लिये कपूर ज्वैलर्स शोरूम के रूप में अपने आपको प्रतिष्ठित संस्थान दर्शाते हुये धोखाधड़ी व बेईमानी की नीयत से लोगों से उनके पुराने आभूषणों के डिजाइन को मेंकिग चार्ज की एवज में डिजाइन आभूषण मय होल मार्क के तैयार कर वापस करने का वादा करके गुमराह करना व लोगों को उनके असली आभूषणों के बजाय नकली आभूषण वापस करके लोगों के असली आभूषणों को हड़प लेने जैसे जघन्य अपराध कारित किये गये हैं।
तरुण कपूर के विरुद्ध थाना इन्दिरापुरम में धोखाधड़ी व गैंगस्टर एक्ट के 2 अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।



Post A Comment: