पुनीत माथुर। 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' अपनी अनोखी कहानी और रियलिस्टिक ट्रीटमेंट के कारण दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई। और एक हज़ार करोड़ से ज़्यादा कमाई करके सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी।
जैसा कि फ़िल्म के अंत में बताया गया था इसका दूसरा भाग 19 मार्च को रिलीज़ होगा। फिल्म की टैग लाइन होगी...ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।
सोशल मीडिया पर अगले भाग की कहानी को ले कर रिपोर्ट्स आ रही हैं जिनके आधार पर आइए जानें कि आगे क्या होगा ’धुरंधर 2- The Revenge’ में...
अगले भाग में रणवीर सिंह का किरदार (हमजा/जसकीरत सिंह रंगी) 'शेर-ए-बलूच' के रूप में सामने आएगा। फिल्म में जसकीरत (रणवीर सिंह) को कराची के अंडरवर्ल्ड और पाकिस्तान के वित्तीय ढांचे को ध्वस्त करते हुए दिखाया जाएगा।
पिछले भाग में जिस 'बड़े साहब' का ज़िक्र हुआ था अगले भाग में उस किरदार पर से पर्दा उठेगा। चर्चा है कि इमरान हाशमी ’बड़े साहब’ के रूप में नज़र आएंगे।
एक बड़ा नाम भी फिल्म के ट्रेलर में नज़र आ रहा है, सलमान खान का।
दूसरे भाग में SP चौधरी असलम (संजय दत्त) और मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) जसकीरत (रणवीर सिंह) को खतरनाक अंदाज़ में रोकते हुए नज़र आ सकते हैं।
आइए देखें ’धुरंधर 2- The Revenge’ का ट्रेलर...
यदि यहां दी गई जानकारी आपको रोचक लगी हो तो प्लीज़ इसको शेयर करें 🙏


Post A Comment: