ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। बुधवार 18 फरवरी को थाना वेव सिटी पुलिस टीम एवं ANTF यूनिट मेरठ द्वारा मेनुअल ईनपुट के आधार पर चेकिंग के दौरान 3 अभियुक्त (1). अच्छन खान पुत्र अब्दुल रब निवासी जुग्गी नं0 T- 51 इन्द्रा कालौनी थाना शालीमार बाग, उत्तर पश्चिम दिल्ली मूल निवासी सिमरियाँव थाना दुधारा जिला संतकबीर नगर उम्र करीब 49 वर्ष (2). गुलाम हैदर पुत्र अब्दुल वहिद आलम निवासी वार्ड नं0 20 मौहल्ला लालबाग पोस्ट लालबाग थाना टाऊन जनपद दरभंगा बिहार उम्र 50 वर्ष (3). अमन हैदर पुत्र गुलाम हैदर निवासी वार्ड नं0 20 मौहल्ला लालबाग पोस्ट लालबाग थाना टाऊन जनपद दरभंगा बिहार उम्र 19 वर्ष को 57 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ राजकम्पाउण्ड के सामने लालकुंआ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 8/20b(ii)c NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली है कि अभियुक्त अच्छन खान व गुलाम हैदर, सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल से अवैध गांजा खरीदकर तीनों मिलकर मंहगे दामों पर गाजियाबाद व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बेचते हैं। बुधवार को भी सभी अभियुक्त इसी गांजे को गाजियाबाद लालकुँआ के आस पास बेचने आये थे कि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण अच्छन खान व गुलाम हैदर व अमन हैदर के विरुद्ध थाना वेव सिटी पर उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।



Share To:

Post A Comment: