ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता राजू मलिक। गाजियाबाद पुलिस का चार पहिया वाहन चोरों के विरुद्ध सशक्त अभियान, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन में चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) के कुशल नेतृत्व में 17 फरवरी 2026 को स्वाट टीम अपराध शाखा और थाना सिहानी गेट पुलिस द्वारा अलीगढ़, हापुड़, गौतमबुध नगर, गाजियाबाद, हरियाणा व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो शातिर सक्रिय सदस्य मेहताब उर्फ बच्चा तथा शमीम उर्फ उपला को थाना सिहानी गेट क्षेत्र से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दिल्ली से चोरी की हुई फर्जी नंबर प्लेट लगी सिल्वर रंग की एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिनके विरुद्ध चार पहिया वाहनों की चोरी के संबंध में उत्तर प्रदेश हरियाणा व दिल्ली राज्य में करीब तीन दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।



Post A Comment: