गौतमबुद्ध नगर : संवाददाता राजू मलिक। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में गाड़ियों के पंजीकृत धड़ाधड़ निरस्त हो रहे हैं। परिवहन विभाग ने 8 महीने में 10,508 वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इसका मतलब नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर कैंसिल हुए 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल गाड़ियां नहीं चल पाएंगी। जैसा कि दिल्ली सरकार ने यह आदेश पारित किया था कि पेट्रोल 15 साल और डीजल 10 साल गाड़ी खत्म होने के हालात में दिल्ली में पार्किंग से याबसार्वजनिक स्थान से या सड़क पर चलती हुई गाड़ी को पकड़कर उनको स्क्रैप किया जाएगा। 

इस आधार पर गौतमबुद्ध नगर में भी इसी तरह की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन की ओर से यह आग्रह किया गया है कि डीजल गाड़ियां 10 साल और पेट्रोल गाडियां 15 साल से ज्यादा होने पर सड़क पर न चलाई जाए और उनको जल्द से जल्द स्क्रैप किया जाए ताकि प्रदूषण ना फैले। इसके बाद भी अगर यह वाहन सड़क पर दिखाई दिए तो उन्हें जप्त कर लिया जाएगा। परिवहन विभाग ने इन गाड़ियों का पंजीकरण प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है।



Share To:

Post A Comment: