ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। बुधवार 18 फरवरी को आईटीएस मोहन नगर, गाज़ियाबाद में आयोजित यंग इंडिया मंथन सीरीज़ कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने प्रतिभागियों को पुलिसिंग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस किस प्रकार दबावपूर्ण परिस्थितियों में भी जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य करती है।
साथ ही, वहाँ उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जागरुक किया और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया।





Post A Comment: