ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। निरंतर हिन्दू सम्मेलन की कड़ी में रविवार 15 फरवरी को सेंट्रल पार्क न्याय खंड प्रथम में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया।

मंचासीन अतिथियों में मुख्य वक्ता महानगर सहकार्यवाह शिव कुमार, मुख्य अतिथि पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, अध्यक्षता अनिल रतूड़ी, पंच परिवर्तन वक्ता प्रांत सह सामाजिक सद्भावना प्रमुख जय कृष्णा रहे। 

सी० के० मॉडर्न० स्कूल की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना की गयी। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीत के माध्यम से सम्मेलन में  आये हुए सभी सनातनियों को मंत्रमुग्ध करते हुए इस हिंदू सम्मेलन का आरंभ हुआ।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों ने भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पण किया। 

इस अवसर पे मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्वर्णिम शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है।

नागपुर के एक स्थान से पांच बालकों के साथ मिलकर परम पूज्य डॉ केशवराव हेडगेवार जी ने इस संगठन की नींव रखी। उसके बाद विगत पन्द्रह वर्षों में यह संगठन सम्पूर्ण भारत के कोने-कोने में अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं' इस नारे को जन आंदोलन बनाते हुए अपने भारत के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया था।

आज हम जब इस भव्य स्वरूप को देखते है तो निश्चित रूप से हमें गौरव की अनुभूति होती है। आज देश और दुनिया हमारी कार्यशैली से हमारे राष्ट्र की विचारधारा से जुड़कर भारत को परम वैभव पर ले आने का कार्य करने के लिए अग्रसर है।

मंच संचालन रवीन्द्र तिवारी ने किया। सम्मेलन में प्रान्त टोली के सामाजिक समरसता विभाग के सदस्य डॉ आनंदपाल, सेवा भारती ग़ज़ियाबाद जनपद के मंत्री मुकेश, सेवा भारती हरनंदी महानगर के महामंत्री दिनेश, महानगर सहप्रचार प्रमुख हरिश्चंद्र ,भाग प्रचार प्रमुख भुवन, क्षेत्रीय पार्षद हरीश, डॉ जयश्री सिन्हा,अनिल भारद्वाज, राकेश रंजन, राकेश असवाल एवं निरंजन सहित सैकड़ो स्वयंसेवक व समाज की उपस्थिति रही।



Share To:

Post A Comment: