नई दिल्ली : संवाददाता राजू मलिक। दिल्ली में बीजेपी सरकार द्वारा एक और अहम फैसला लिया गया है, जो की वाहन चालक एवं मालिकों को शायद ही हजम होगा। वह फैसला क्या है, हम आपको बताते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपके पास 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल गाड़ी या 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल गाड़ी है तो यह खबर आपके लिए बहुत-बहुत जरूरी है। 

दिल्ली परिवहन विभाग ने पुरानी गाड़ियों को लेकर शनिवार को एक सार्वजनिक सूचना जारी की है। इस सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि समय सीमा समाप्त हो चुकी किसी भी पुरानी गाड़ी को बिना किसी पूर्व सूचना के जप्त कर लिया जाएगा। फिर चाहे वह सड़क पर चल रही हो या बेशक पार्किंग में या अन्य सार्वजनिक स्थान पर ही क्यों ना खड़ी हो। बिना नोटिस दिए उस गाड़ी को जप्त कर लिया जाएगा।



Share To:

Post A Comment: