ग्रेटर नोएडा : प्रदीप तिवारी। रविवार 15 फरवरी को सावित्रीबाई फुले बस्ती (डेल्टा-1 एवम जैतपुर गाँव) ग्रेटर नोएडा डेल्टा 1 स्थित मॉडर्न स्कूल में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आशीष कुमार, अध्यक्ष राकेश आर्या एवं मुख्य वक्ता विनय कुमार (सह प्रान्त व्यवस्था प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत समस्त हिंदू समाज के शुभ एवं मंगलकारी कामना के लिए हवन तथा अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पण कर किया गया। विशेष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करने के बाद वक्ताओं के ओजस्वी एवं राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत वक्तव्य सुनने को मिले, जिसने समस्त हिन्दू समाज में जागृति एवं चेतना लाने का काम किया।
संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच परिवर्तन को भी सहजता से समझाया गया। विभिन्न संगठनों द्वारा अलग- अलग कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया जिनमें गणेश वंदना, सरस्वती वंदना एवं बूढ़े हाथों की पुकार , गुरुकुल शिक्षा का महत्व इत्यादि विशेष रहे। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थि महानुभावों द्वारा खड़े होकर वन्देमातरम के गायन के साथ किया गया।
संघ के सभी स्वयं सेवक, RWA के पदाधिकारी एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग और व्यवस्था के लिये उनका विशेष आभार व्यक्त किया गया।






Post A Comment: