ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। ​बृहस्पतिवार 19 फरवरी को जिलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद ने जनमानस की सुविधा हेतु मीडिया बन्धुओं से वार्ता करते हुए बताया कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाना है। 

तकनीक के माध्यम से निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ होने से आम नागरिकों को त्वरित राहत मिलेगी तथा शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। उन्होने कहा कि इसके साथ ही मेरे द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे तक जन शिकायते सुनकर पूर्ण गुणवत्ता से उसका निस्तारण करेंगे। इसके लिए सभी अधिकारियों की जिलाधिकारी कार्यालय से लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से मॉनिट​रिंग होगी। 

यदि किसी व्यक्ति की शिकायत के निस्तारण में अधिकारियों द्वारा शिथिलता या कोताही बरती जाती है तो उसकी जवाबदेही तय की जायेगी। सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तकनीकी संसाधन एवं व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नई व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: