ग़ाज़ियाबाद : दिनेश जमदग्नि। बृहस्पतिवार 19 फरवरी। प्रदेश सरकार ने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार अब “जनता दर्शन” एवं जनसुनवाई कार्यक्रमों की सीधे सीएम ऑफिस उत्तर प्रदेश से लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है। 

नई व्यवस्था के तहत जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों की जनसुनवाई की कार्यवाही मुख्यमंत्री कार्यालय से लाइव जोड़ी जा रही है। इससे शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की सीधे समीक्षा संभव होगी और अनावश्यक विलंब पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभागाध्यक्षों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना होगा।



Share To:

Post A Comment: