ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता राजू मलिक। सी०ई०आई०आर० (सेन्ट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर ट्रांस हिण्डन जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद के विभिन्न थानों पर मोबाइल फोन चोरी, स्नैचिंग लूट व मोबाइल फोन खोने आदि की शिकायतें प्राप्त हुईं।
प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए ट्रांस हिण्डन जोन पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस एवं मैनुअल इनपुट की सहायता से सर्विलांस टीम द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिये तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 254 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये है, की बरामदगी की गई है।
देखें वीडियो: -
चोरी, स्नेचिंग/लूट व खोये हुए मोबाइल फोन को देश के विभिन्न राज्यों (हरियाणा, बिहार, दिल्ली एनसीआर आदि) से बरामद किया गया है। बृहस्पतिवार को बरामद मोबाइल फोन को उनके स्वामियों की पहचान कर प्रदान किये गये हैं।
रिकवरी प्रतिशत के आधार पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले थाने, थाना शालीमार गार्डन 66% व थाना टीलामोड 56% रहा है।
थानावार मोबाइल फोन बरामदगी का विवरणः-
1. थाना इन्दिरापुरम – 50
2. थाना कौशाम्बी – 60
3. थाना खोड़ा – 32
4. थाना साहिबाबाद – 21
5. थाना लिंकरोड़ – 30
6. थाना शालीमार गार्डन – 42
7. थाना टीलामोड़ – 19
देखें वीडियो: -





Post A Comment: