ग़ाज़ियाबाद। शनिवार 14 नवंबर को रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में बाल दिवस के अवसर पर वामा खेलोत्सव 2026 सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता वामा सारथी उपाध्यक्ष श्रीमती दीक्षा पत्नी पुलिस उपायुक्त नगर/लाइन्स, श्रीमती दीपाली तिवारी पत्नी पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, श्रीमती निधि पत्नी पुलिस उपायुक्त ट्रांसहिंडन जोन ने की।
बाल दिवस के इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न खेलों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी मेलजोल बढ़ाने, शारीरिक विकास तथा मनोरंजन के साथ आनंदमय समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के प्रथम स्थान प्राप्त 41 बच्चों को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।







Post A Comment: