एसीपी उपासना पांडेय ने मौके पर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

ग़ाज़ियाबाद। थाना विजयनगर क्षेत्र स्थित राठी मिल में रविवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

फायर सर्विस के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोका गया। घटना की सूचना पर एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।




Share To:

Post A Comment: