धड़ल्ले से बिक रहे पटाखे, कोई रोक टोक नहीं
ग़ाज़ियाबाद। एक तरफ महानगर की जनता प्रदूषण की मार झेल रही है, वहीं रोक के बाद भी खुलेआम पटाखे बेचे जा रहे हैं। देर रात तक पूरे शहर में धूम धड़ाका हो रहा है, जिससे प्रदूषण और बढ़ रहा है।
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे बिक्री को लेकर एक गाइड लाइन जारी करते हुए ग्रीन पटाखों की बिक्री के निर्देश जारी किए थे। इसी के तहत जिला प्रशासन ने उन्ही व्यापारियों को ग्रीन पटाखे बिक्री की अनुमति दी थी जिन्होंने लाईसेंस लिए हैं। महानगर में कुल 11 स्थानों पर पटाखे बेचे जाने की अनुमति दी गई।
इसी के अनुसार विजय नगर क्षेत्र में सेक्टर नौ के सामुदायिक केंद्र में ग्रीन पटाखे बेचे जा रहे हैं। बावजूद इसके विजय नगर क्षेत्र में शनि बाजार, थाने के पास सेक्टर नौ प्रताप विहार गौशाला रोड भूड़, डी ए वी चौक मेडिकल रोड आदि बाजारों में खुलेआम सड़कों पर बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।
मजे की बात यह है की इन रास्तों से स्थानीय पुलिस दिन में कई चक्कर लगाती है। कमोवेश यही हाल क्रोसिंग थाना क्षेत्र का है जहाँ जगह जगह सड़क किनारे बिना लॉइसेंस के पटाखे बिक रहे हैं। आख़िर अवैध रूप से पटाखों की बिक्री कर रही इन दुकानों पर पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही।




Post A Comment: