दिल्ली में आयोजित हुआ स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 सम्मान समारोह, राष्ट्रपति ने ग़ाज़ियाबाद नगर निगम को किया सम्मानित

नई दिल्ली। बुधवार को दिल्ली विज्ञान भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें भारत के अनेक राज्यों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 -26 में पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही शहर हित में देश हित में स्वच्छता के क्रम में और अधिक बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर उपस्थित रहे। 

उत्तर प्रदेश में स्वच्छ सिटी में गाजियाबाद नंबर वन आया, जिसके लिए गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को सम्मानित किया गया। मौके पर नगर निगम की अन्य टीम भी उपस्थित रही जिसमें अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी उपस्थित रहे।

देखें वीडियो: -

गाजियाबाद नगर निगम के इतिहास में पहली बार भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा गाजियाबाद की महापौर तथा नगर आयुक्त को स्वच्छ सिटी के लिए सम्मानित किया गया है। मौके पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा भी मौजूद रहे जिन्होंने गाजियाबाद नगर निगम टीम का उत्साहवर्धन किया।

स्वच्छ सिटी में गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में नंबर वन रहा जिसके लिए गाजियाबाद को सम्मानित किया गया। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने गाजियाबाद शहर वासियों तथा गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

नगर आयुक्त ने गाजियाबाद नगर निगम तथा शहर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए एस बी एम टीम का उत्साह वर्धन किया। नगर आयुक्त ने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत प्रतिदिन सफाई मित्रों द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए शहर को स्वच्छ रखा जाता है। 

समय से गंदगी का साफ होना, इसके अलावा कूड़े का सही निस्तारण गाजियाबाद नगर निगम को नंबर वन बनाता है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत स्वच्छ सिटी में नंबर वन पर शामिल हुआ। गाजियाबाद नगर निगम लगातार इसी श्रृंखला को बनाए रखेगा।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: