पुनीत माथुर। कल नोएडा के सेक्टर 33ए स्थित नोएडा शिल्प हाट के पास शिवालिक पार्क (हेलीपैड ग्राउंड) में 38वां नोएडा फ्लावर शो (वसंत उत्सव 2026) आरंभ हुआ। नोएडा प्राधिकरण और नोएडा फ्लोरीकल्चर सोसाइटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 19 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक चलेगा।    

इस वर्ष का थीम उत्तराखंड का श्री केदारनाथ मंदिर है, जिसमें विभिन्न फूलों से भगवान शिव के त्रिशूल और डमरू के साथ मंदिर का एक विशाल मॉडल प्रदर्शित किया गया है। 

यहां 15 एकड़ में फैले पार्क में 120 से ज़्यादा प्रकार के पौधे और विदेशी फूल रखे गए हैं।  

यहां के मुख्य आकर्षणों में फूलों से बनी मूर्तियां, फूलों की सुरंग की सैर, बागवानी पर वर्कशॉप्स (बोनसाई, खाद बनाना), एक फूड कोर्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हैं।  

यहां पौधे, बागवानी के उपकरण और ऑर्गेनिक उत्पादों की कई स्टॉल भी मौजूद हैं जहां से आप बागवानी की तमाम चीज़ें खरीद सकते हैं।

आप भी यदि नोएडा के आसपास रहते हैं तो सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक फूलों की इस महकती हुई रंग बिरंगी दुनिया की सैर कर सकते हैं। सभी विजिटर्स के लिए ये प्रदर्शनी निःशुल्क है।  

यदि ये न्यूज़ आपको पसंद आई हो तो प्लीज़ इसको शेयर करें 🙏

Share To:

Post A Comment: