![]() |
| रणवीर सिंह सचदेवा (फोटो साभार ANI) |
पुनीत माथुर । जिस उम्र में बच्चे माता पिता पर पूरी तरह निर्भर रह कर उनसे छोटी-छोटी बातें सीखते हैं, रणवीर सिंह सचदेवा IIT दिल्ली से रोबोटिक्स और AI में सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुके हैं और वर्तमान में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से मशीन लर्निंग का कोर्स कर रहे हैं। रणवीर कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में सबसे कम उम्र के कीनोट स्पीकर (मुख्य वक्ता) थे।
महज 8 वर्ष की आयु में उन्होंने इस ग्लोबल शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।अपने संबोधन में इन्होंने प्राचीन भारतीय दर्शन को आधुनिक AI तकनीक से जोड़ने पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने हाल ही में जारी एक भारतीय AI मॉडल के अपने स्वयं के उपयोग के बारे में बताया साथ ही इन्होंने बताया कि कैसे यह मॉडल भारत की GDP बढ़ाने और AI साक्षरता (AI literacy) को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
सम्मेलन के दौरान इन्होंने Google के CEO सुंदर पिचाई और OpenAI के सैम ऑल्टमैन जैसे अंतरराष्ट्रीय तकनीकी विशेषज्ञों से मुलाकात की।
रणवीर इससे पहले भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं, जैसे 2024 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में सबसे कम उम्र के प्रतिभागी के रूप में शामिल होना और 2025 में जिनेवा में 'AI for Good Global Summit' के सबसे कम उम्र के वक्ता बनना।
रणवीर ने "Are You Born With AI?" नाम की एक बुक भी लिखी है जो अमेज़न पर उपलब्ध है।
यदि यह न्यूज़ आपको पसंद आई हो तो इसको शेयर करें 🙏


Post A Comment: