ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता राजू मलिक। शुक्रवार 20 फरवरी को सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन व थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान म0न0 134 रोजपार्क शालीमार गार्डन एक्स01 में चल रहे अनैतिक देह व्यापार में सम्मलित 1 अभियुक्त (ग्राहक) व 2 अभियुक्ता (संचालिका/मैंनेजर) को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 2 मोबाइल फोन व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

शुक्रवार को सहायक पुलिस आयुक्त, शालीमार गार्डन व थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि म0न0 134 रोजपार्क शालीमार गार्डन एक्स 01 में अनैतिक देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा है। जिसमें भोली-भाली गरीब महिलाओं को बहला फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। 

जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए सहायक पुलिस आयुक्त, शालीमार गार्डन व थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा म0न0 134 रोजपार्क शालीमार गार्डन एक्स 01 में चल रहे अनैतिक देह व्यापार में सम्मलित 1 अभियुक्त (ग्राहक) दीपक कुमार झा पुत्र बच्चन झा निवासी शहीद नगर मेट्रो के पास थाना साहिबाबाद गाजियाबाद उम्र करीब 23 वर्ष व 2 अभियुक्ता (संचालिका/मैंनेजर) को 02 मोबाइल फोन व आपत्तिजनक सामग्री सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ताओं के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ताओं से पूछताछ में जानकारी मिली है कि दोनों महिला मिलकर सेक्स रैकेट चलाती हैं। महिला संचालिका द्वारा मकान में अनैतिक कमाई करने के लालच में महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार कराकर ग्राहकों से पैसे लिये जाते हैं। संचालिका द्वारा महिलाओं को काम दिलाने व पैसों का लालच देकर बहला फुसलाकर प्रतिदिन अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था । इस कार्य को करने में ग्राहकों से 1,200/-धनराशि लेकर 500/- रुपये महिलाओं को भरण पोषण हेतु दिया जाता था।



Share To:

Post A Comment: