पुनीत माथुर। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक शायरी का वीडियो इतना वायरल हुआ कि लाखों व्यूज आए हैं उस पर। लेकिन वीडियो में सुनाया गया शे’र असल में शबाना अदीब का है। शेर यूं है...
खानदानी रईस रखते हैं मिजाज नरम अपना, तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी शोहरत नई नई है।
वायरल वीडियो एक तन्वी जोशी नाम की लड़की की प्रोफाइल पर पोस्ट हुआ है जिस पर लाखों व्यूज हैं।
मज़े की बात ये है कि तन्वी जोशी पर अभी तक न तो कोई केस रजिस्टर हुआ है, न ही कोई एक्शन लिया गया है।

https://www.instagram.com/reel/DUnU9G5EicB/?igsh=MXhiNXdzampydXdmcA==
इसका कारण है कि तन्वी जोशी कोई वास्तविक महिला नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा बनाई गई एक मॉडल है।
ये वीडियो इतना असली लग रहा है कि कई लोग इसके झांसे में आ गए। बाद में जांच में पता चला कि यह पूरी तरह से डिजिटल तकनीक से तैयार किया गया है।


Post A Comment: