पुनीत माथुर, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी चार दिवसीय (23-26 फरवरी 2026) विदेश यात्रा के पहले चरण के तहत सिंगापुर गए हुए हैं।
![]() |
| योगी आदित्यनाथ सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करते हुए |
सीएम योगी उत्तर प्रदेश को भारत के "मैन्युफैक्चरिंग हब" के रूप में स्थापित करने और राज्य की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स से मिले।
![]() |
| ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं द्वारा आरती वंदन |
सिंगापुर में वे डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स), Renewable energy, aviation skills and industrial infrastructure जैसे क्षेत्रों में निवेश और तकनीकी सहयोग के लिए गए हुए हैं।
कल उन्होंने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम और दिग्गज निवेश कंपनियों जैसे Temasek और GIC के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
स्कूली बच्चों द्वारा योगी आदित्यनाथ के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते योगी आदित्यनाथ
यात्रा के दौरान कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सिंगापुर पहुंचने पर होटल के बाहर भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने वन वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल में प्रवासी भारतीयों और उत्तर प्रदेश मूल के लोगों को संबोधित किया।
इस अवसर पर ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल (GIIS) के छात्रों द्वारा एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें मंगलाचरण और गणेश वंदना जैसी प्रस्तुतियां दी गईं।
सीएम योगी ने प्रवासी भारतीयों को उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा के बारे में बताया और उन्हें राज्य के '1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी' के लक्ष्य में भागीदार बनने तथा निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने प्रवासी समुदाय से अपनी जड़ों से जुड़े रहने और उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित करने की अपील की।
कल की इस मुलाकात के अलावा उन्होंने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और निवेश दिग्गज Temasek के चेयरमैन से भी उच्च स्तरीय बैठकें कीं।
उनके सिंगापुर दौरे के दौरान अब तक लगभग ₹20,000 करोड़ के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर होने की खबरें हैं, जो मुख्य रूप से डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों से जुड़े हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री की यह पूरी यात्रा 23 फरवरी से 26 फरवरी तक है। 23 और 24 फरवरी को सिंगापुर और 25, 26 फरवरी को वे जापान में रहेंगे। यह 2017 में उनकी म्यांमार यात्रा के बाद मुख्यमंत्री के रूप में पहली आधिकारिक विदेश यात्रा है।




Post A Comment: