ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी गाजियाबाद के निर्देश पर आगामी होली पर्व के अवसर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने एवं आम जनमानस को गुणवत्तापरक खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता के दृष्टिगत जनपद में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की पांच टीमें गठित कर लगातार छापे एवं प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।
इस कड़ी में 23 फरवरी की रात में फूड सेफ्टी विभाग ने 1200 KG मिलावटी पनीर पकड़ा। जिसे जमीन में दबवा कर नष्ट कर दिया गया। मिल्क पाउडर और रिफाइंड से बना ये पनीर अलीगढ़ की मां जगदंबा डेयरी से आसपास के जिलों को सप्लाई हो रहा था।
यह अभियान निरन्तर मिलावटी खाद्य पदार्थों एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध आगे भी जारी रहेगा।




Post A Comment: