ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार 24 फरवरी को केशव कुमार चौधरी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मुख्यालय एवं अपराध द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। 

गोष्ठी में लंबित विवेचनाओं एवं प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई। गोष्ठी में सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध भी उपस्थित रहीं। 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि महिला संबंधी अपराधों की  गुणवत्तापूर्ण एवं लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 

शिकायती प्रार्थना पत्रों का तत्काल परीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित निगरानी की जाए।



Share To:

Post A Comment: