पुनीत माथुर। किसी महिला कलाकार के सम्मान और मंच की गरिमा का अपमान करना एंकर और श्रोताओं के लिए आम बात हो सकती है लेकिन क्या ये सही है ??
हालिया वाकया गोरखपुर का है जहां एक लाइव स्टेज शो के दौरान एंकर मुकेश (गोलू राजा) ने भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय से पूछा कि उनका ’रेट’ क्या है।
ये आपत्तिजनक टिप्पणी सुनकर निशा उपाध्याय भड़क गईं और उन्होंने लाइव शो के दौरान ही अपनी सैंडल निकाल ली और एंकर गोलू राजा को मारने के लिए दौड़ पड़ीं। स्टेज पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव करवाया। निशा ने इसे महिला कलाकार के सम्मान और मंच की गरिमा का अपमान बताया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और गोरखपुर का अधिवक्ता समाज सिंगर के समर्थन में कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए आगे आया है।
कल निशा सिटी मजिस्ट्रेट से मिलीं और उन्हें पूरा मामला बता कर कठोर कार्रवाई करने को कहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने एंकर के ख़िलाफ़ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Post A Comment: