ग़ाज़ियाबाद : अक्षय जॉली। 8 फरवरी को थाना लिंकरोड पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि वादी की पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष व उसकी नाबालिग सहेली उम्र करीब 14 वर्ष के साथ स्कूल से कहीं चली गयी हैं और अभी तक लौट कर नही आई हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लिंकरोड़ पर सुसंगत धारा 137(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया व तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
जिसके क्रम में मंगलवार 10 फरवरी को थाना लिंकरोड़ पुलिस टीम द्वारा बीट प्रणाली व स्थानीय लोगों के सहयोग से सूचना का प्रसार तथा सम्भावित स्थानों बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, सर्विलांस सेल व कैमरों की सहायता से उपरोक्त वादी की गुमशुदा नाबालिग पुत्री व उसकी सहेली को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



Post A Comment: