पुनीत माथुर। देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी माह राष्ट्र को समर्पित कर सकते हैं। 

इस बात की पुष्टि स्वयं योगी आदित्यनाथ एक सप्ताह पहले कर चुके हैं। कल एयरपोर्ट की भव्यता को दर्शाता हुआ एक वीडियो रियल एस्टेट कंपनी सारस इंफ्रा रियल एस्टेट ने अपने X हैंडल पर साझा किया, कल ही उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस पी गोयल ने भी वही वीडियो X पर साझा करते हुए बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैयार है और जल्द ही यहां से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू की जा सकती हैं।

एयरपोर्ट से सटे लगभग 350 एकड़ क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण भी तेज़ी से किया जा रहा है।

आइए वीडियो में देखें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की भव्यता...

https://x.com/jewar_airport/status/2020786524598808980?s=20

Share To:

Post A Comment: