ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा संभव के अंतर्गत जनसुनवाई की गई। संभव में 11 संदर्भ प्राप्त हुए निर्माण विभाग से तीन, स्वास्थ्य विभाग से एक, उद्यान विभाग से एक, टैक्स संबंधित दो, जलकल संबंधित दो तथा अन्य विभाग संबंधित दो संदर्भ प्राप्त हुए। अधिकांश संदर्भ निर्माण विभाग से प्राप्त हुए। मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी तथा अन्य निर्माण की टीम को मौके पर तत्काल कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
रईसपुर, विवेकानंद नगर, डसना गेट, प्रताप विहार, गोविंदपुरम, मेहरौली, अभय खंड इंदिरापुरम क्षेत्र के निवासियों ने नगर निगम पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। साथ ही सुझाव भी अधिकारियों को दिए गए। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार संभव में प्राप्त संदर्भों पर तत्काल कार्यवाही मौके पर कराई गई।
संभव जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, मुख्य अभियंता एसपी मिश्रा भी उपस्थित रहे।
संभव के अंतर्गत दिव्यांगजन भी नगर आयुक्त से मुलाकात करने निगम पहुंचे। जिनके द्वारा शहर में लगाए हुए कियोस्क को स्थाई करने के लिए अपना सुझाव रखा गया। नगर आयुक्त द्वारा सभी दिव्यांग जनों से चाय पर चर्चा करते हुए निगम की योजनाओं को साझा किया गया। दिव्यांग जनों हेतु लगाए हुए खोके या कियोस्क को प्राथमिकता देते हुए कार्य योजना बनाई जाएगी बताया गया। उपस्थित दिव्यांग जनों द्वारा नगर आयुक्त का धन्यवाद किया गया।





Post A Comment: