ग़ाज़ियाबाद : हरीश चौहान। मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा कवि नगर तथा सिटी जोन स्थित पार्कों का औचक निरीक्षण किया गया। पार्कों में जन सुविधा हेतु निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पार्को में बेंच की व्यवस्था, पार्कों में लाइट की व्यवस्था, पेड़ पौधों में पानी देने हेतु समरसेबल की व्यवस्था, माली की व्यवस्था, पेड़ पौधों को आवश्यक रूप से कटिंग करने की व्यवस्था, ओपन जिम की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, पार्कों की एंट्री गेट की व्यवस्था, पार्को में लगे हुए पेड़ पौधों तथा घास की व्यवस्था को देखा गया।


मुख्य रूप से नगर आयुक्त द्वारा कवि नगर जोन डी ब्लॉक के कला धाम पार्क, वृद्धा पार्क, संत कबीर पार्क का निरीक्षण किया गया। मौके पर लगे हुए ओपन जिम को भी देखा गया। निरीक्षण के समय वरिष्ठ प्रभारी उद्यान एन.के. चौधरी, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज भी उपस्थित रहे।

पार्कों में जन सुविधा हेतु की जा रही व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के साथ-साथ ग्रीनरी पर विशेष ध्यान देने, खराब हो रही घास को समय से पुनः लगाने के लिए नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण के समय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पार्को में बने हुए कमरों को भी व्यवस्थित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा ओपन जिम की व्यवस्था सभी वार्डों में कराई गई है। जिसका लाभ शहर वासी उठा रहे हैं। पार्कों में आने वाले बुजुर्ग युवा सभी के लिए व्यवस्था की गई है। पार्कों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम उद्यान विभाग द्वारा सुपरवाइजर को भी मॉनिटरिंग प्रबल करने के लिए कहा गया है। गाजियाबाद नगर निगम आने वाले समय में पार्कों को और अधिक सुविधाजनक तथा ग्रीनरी से भरपूर करने हेतु योजना बना रहा है।

पार्कों को स्वच्छ बनाए रखने हेतु नगर आयुक्त की अपील: -

गाजियाबाद नगर निगम उद्यान विभाग जहां शहर हित में पार्कों में घास लगाने से लेकर पार्कों को पूर्ण रूप से सुसज्जित व्यवस्थित करने का कार्य कर रहा है। वही नगर आयुक्त द्वारा भी शहर वासियों से अपने घरों के आसपास बने पार्कों को स्वच्छ रखने गंदगी ना होने देने के लिए अपील की गई है।




Share To:

Post A Comment: