ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशन में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कॉलेज के विद्यार्थियों को जागरूक करने की नई पहल प्रारंभ की गई है। जिसमें इंजीनियरिंग तथा मास्टर ऑफ़ साइंस के छात्र-छात्राओं को निगम के चल रहे प्रोजेक्ट पर भ्रमण कराते हुए प्रोजेक्ट की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है।
इसी क्रम में पहले दिन आईएमएस कॉलेज के एमएससी बायोटेक के 50 छात्र छात्राओं को इंदिरापुरम में चल रहे 40 एम एल डी के टीएसटीपी प्लांट पर भ्रमण कराया गया।
मौके पर निगम की एक्सपर्ट टीम द्वारा भूगर्भ जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई तथा प्रोजेक्ट के हेड इंजीनियर तरुण राज द्वारा विद्यार्थियों को जल की शोधित प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया। जिसमें आर ओ तथा अल्ट्रा फिल्टर के माध्यम से किस प्रकार सीवर के पानी का ट्रीटमेंट किया जाता है और उपयोगी बनाया जाता है जानकारी दी गई।
वर्तमान में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा भूगर्भ जल संरक्षण को बढ़ावा देते हुए साहिबाबाद औद्योगिक इकाइयों को जलापूर्ति की जा रही है बताया गया।
मुहिम के अंतर्गत गाजियाबाद नगर निगम छात्र-छात्राओं को निगम के कार्यों की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है। शहर हित के साथ-साथ पर्यावरण हित के लिए भी नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया जा रहा है। सिविल इंजीनियर मैकेनिकल इंजीनियर के विद्यार्थियों द्वारा निगम के चल रहे प्रोजेक्ट तथा कार्यों की जानकारी से जागरूक होने के उपरांत शहर में भी असर दिखाई देगा।
योजना बनाते हुए शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को निगम के प्रोजेक्ट पर भ्रमण कराया जा रहा है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वायु गुणवत्ता सुधार, भूगर्भ जल संरक्षण व अन्य को ध्यान में रखते हुए चल रहे कार्यों के बारे में शहरवासियों को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें छात्रों के माध्यम से जन-जन तक स्वच्छता और शहर की सुंदरता को बेहतर करने के लिए हो कार्यों की जानकारी दी जाएगी। स्वच्छता को अपनाने के लिए हर घर को जागरूक किया जा रहा है।
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि स्टूडेंट जितना बेहतर सीखने की क्षमता रखते हैं, उससे ज्यादा समझाने की क्षमता और कला भी रखते हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद के कॉलेज के छात्रों को निगम के चल रहे प्रोजेक्ट के भ्रमण हेतु अवसर दिया गया है। गाजियाबाद नगर निगम के प्रोजेक्ट न केवल विद्यार्थियों के लिए जानकारी का माध्यम बनेंगे, बल्कि पर्यावरण हित तथा शहर हित में चल रहे कार्यों को भी जन-जन तक पहुंचने में सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों के जागरूक होने पर हर घर जागरूक होगा तथा शहर में स्वच्छता और सुंदरता के साथ-साथ भूगर्भ जल संरक्षण भी आदत में शामिल होगा। निगम की मुहिम आने वाले समय में बेहतर परिणाम लेकर आएगी।
नगर आयुक्त द्वारा निगम की टीम को शुभकामनाएं दी गई। निगम की एसबीएम टीम मौके पर उपस्थित रही। निगम की एक्सपर्ट टीम से तारूशी द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को निगम के चल रहे बायोडायवर्सिटी पार्क, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित आईएमएस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने टीएसटीपी के भ्रमण के बाद प्रसन्नता जाहिर की। भूगर्भ जल संरक्षण को लेकर निगम द्वारा किए गए कार्य की प्रणाली को जाना तथा भूगर्भ जल संरक्षण के लिए जागरुक होकर अन्य को भी जागरूक करने के लिए अपने आप को तैयार किया गया। गाजियाबाद नगर निगम टीम का भी धन्यवाद विद्यार्थियों द्वारा किया गया।







Post A Comment: