ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। शुक्रवार 12 दिसंबर। विनीता सिंह सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि जिलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में अनुराग मिश्र, उप श्रमायुक्त गाजियाबाद के नेतृत्व में रीना एवं विनोद कुमार शर्मा श्रम प्रवर्तन अधिकारियों के द्वारा ए०एच०टी०यू० एस०आई० जितेन्द्र सिंह एवं केयर फार यू एन०जी०ओ० से रिजवान अली की संयुक्त टीम द्वारा बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन एवं चिन्हीकरण हेतु अभियान चलाकर वैशाली स्थित किराना स्टोर से 03 बाल श्रमिकों का चिन्हांकन किया गया। इन बाल श्रमिकों के सेवायोजकों के विरूद्ध अधिनियम में की गयी व्यवस्थानुसार नियमानसार अग्रेत्तर कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने कहा कि शासन एवं श्रम आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार अभियान समय-समय पर चलाकर बाल / किशोर श्रमिकों के चिन्हीकरण को और अधिक बढ़ाया जाएगा, जिससे जनपद को बाल श्रम मुक्त कराया जा सके और बाल श्रम कुप्रथा को रोका जा सके।



Post A Comment: