ग़ाज़ियाबाद : दिनेश जमदग्नि। शुक्रवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। जिसमें कवि नगर तथा सिटी जोन के रैन बसेरे की व्यवस्थाओं जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने नसीरपुर फाटक, बस अड्डे स्थित रैन बसेरा पर पहुंच कर पेयजल की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था को देखा, प्रतिदिन आश्रय स्थलों में साफ सफाई के साथ-साथ फागिंग करने के निर्देश दिए तथा बिस्तरों की संख्या को भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद तथा प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज उपस्थित रहे।
नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण के समय उपस्थित अधिकारियों को निगम द्वारा संचालित किया जा रहे रैन बसेरों की जानकारी के प्रचार प्रसार हेतु प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर बोर्ड लगाने के लिए भी निर्देश दिए गए। निराश्रित खुले में ना सोए, प्रतिदिन और रात्रि में मॉनिटरिंग बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने बताया कि प्रतिदिन ठंड रात्रि के समय अधिक होती जा रही है जिसको देखते हुए अलाव की व्यवस्था भी सार्वजनिक स्थलों पर कराई गई है। 22 आश्रय स्थलों को पूर्ण रूप से व्यवस्थित किया गया है। आवश्यकता को देखते हुए संख्या को बढ़ाया जाएगा तथा अस्थाई आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। निराश्रित खुले में ना सोए इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रैन बसेरों में ठहरने वाले का पहचान प्रपत्र भी चेक करने हेतु बताया गया है, ठंड से बचाव के लिए आश्रय स्थल में सरलता से एंट्री ली जा सकती है। संबंधित अधिकारी को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा यात्रियों तथा निराश्रितों के लिए आश्रय स्थलों को व्यवस्थित किया गया है जिनमें मूलभूत सुविधा को मुहैया कराया जा रहा है। प्रतिदिन आश्रय स्थलों में साफ सफाई से लेकर पेयजल की व्यवस्था स्नान घर की व्यवस्था बिस्तरों की व्यवस्था को कराया जा रहा है। इसके अलावा वहां ठहरने वालों के लिए रसोई के सामान की व्यवस्था भी निगम द्वारा कराई गई है। किसी प्रकार की आपत्तिजनक स्थिति उत्पन्न ना हो सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी आश्रय स्थलों पर लगाई गई है। बढ़ती ठंड में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा संचालित आश्रय स्थल निराश्रितों को सहारा दे रहे हैं जो की प्रशंसनीय है।





Post A Comment: